Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली- 110 की रफ्तार से कैंटर में घुसी कार:नवविवाहित दंपती और एडवोकेट की मौत; हरियाणा से हिमाचल लौट रहे थे

    15 hours ago

    1

    0

    मोहाली में मंगलवार को भारतमाला एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और एडवोकेट शामिल है। हादसा बजेहड़ी टोल प्लाजा के पास हुआ। यहा आगे चल रहे कैंटर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही क्रेटा कार उससे जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त कार की 110 थी। ये सभी हरियाणा के जींद से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रत्युष जैन, उनकी 26 वर्षीय पत्नी हरसरिता निवासी गांव महितपुर, जिला ऊना(हिमाचल प्रदेश) और 65 वर्षीय सुरेश निवासी गांव देहल, जिला ऊना के रूप में हुई है। प्रत्युष जैन और हरसरिता की शादी इसी साल 7 मार्च को हुई थी। सुरेश एडवोकेट थे। वह प्रत्युष के पिता के दोस्त थे। हादसे की पूरी कहानी, 6 पॉइंट में पढ़िए अचानक सांप आने पर लगाए थे ब्रेक कैंटर ड्राइवर हादसे के बाद मौके पर रूका था। उसने बताया कि कैंटर के आगे अचानक सांप आने की वजह से उसने ब्रेक लगाए थे। जिसके बाद गाड़ी आकर उसके कैंटर से टकरा गई। सुरेश ऊना कोर्ट में थे एडवोकेट सुरेश ऊना जिला अदालत में एडवोकेट थे। वे आरएसएस से जुड़े संगठन 'सक्षम दिव्यांग सेवा' की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा वे क्षेत्र में संचालित एक दिव्यांग आश्रम के संचालन और गतिविधियों का नेतृत्व भी कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नेता साथ छोड़ रहे, आपको लड़ना होगा...':प्रशांत किशोर की हार लगभग तय, फिर बांकीपुर से चुनावी मैदान में क्यों कूदे; अंदर की पूरी कहानी
    Next Article
    वायनाड में लैंडस्लाइड की चपेट में आए कई लोग, VIDEO:मलबे से बचकर भागते दिखे, 200 फुट दूर से तिनके की तरह बहता आया टैंकर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment