Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आयोग की सदस्य ने मेरठ मेट्रो में किया सफर:मेरठ साउथ की जगह मेरठ नार्थ का टिकट दिया ,एग्जिट होते हुए कई महिलाओं के टिकट के क्यूआर मिसमैच

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद से शहरवासियों के साथ जनप्रतिनिधियों में सफर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने महिलाओं के एक समूह के साथ मेट्रो में यात्रा की। इन्होने बेगमपुल स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर किया। इस दौरान बेगमपुल स्टेशन के टिकट काउंटर पर मेरठ साउथ की जगह मेरठ नार्थ के टिकट दे दिए गए। जब महिलाओं का समूह सफर करते हुए मेरठ साउथ स्टेशन पर पंहुचा तो एग्जिट करते हुए टिकट के क्यूआर मिसमैच हो गए जिसके कारण एग्जिट होने में दिक्क्त का सामना करना पड़ा। इस दौरान एनसीआरटीसी की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने दूसरे टिकट उपलब्ध कराए। डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि बेगमपुल से मेरठ साउथ तक का सफर बेहद अद्भुत और स्मरणीय रहा। उन्होंने बताया कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, प्रदूषण रहित और आरामदायक रही। “कुछ ही मिनटों में हम बेगमपुल से साउथ पहुंच गए। मेरे लिए यह और भी खास है क्योंकि मैं बेगमपुल क्षेत्र में ही रहती हूं। अपने ही इलाके में इतना बड़ा और आधुनिक स्टेशन बनना गर्व की बात है,” उन्होंने कहा। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया, जो अपने आप में एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह परियोजना समय पर पूरी हो सकी। यात्रा में शामिल सभी महिलाओं ने भी मेट्रो सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेट्रो का सफर सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि मेट्रो से मेरठ के लोगों को जाम और प्रदूषण की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत फैक्ट्री में मिट्टी का टीला धंसा, मौत:मजदूर ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
    Next Article
    'प्रदेश में बड़े पैमाने पर होगी भर्ती':अम्बेडकरनगर में मंत्री गिरीश यादव बोले- BJP नहीं करती जाति की राजनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment