Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत फैक्ट्री में मिट्टी का टीला धंसा, मौत:मजदूर ने तोड़ा दम, दो गंभीर घायल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन औद्योगिक इकाई में मिट्टी का टीला धंस गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ग्राम भरा पचपेड़ा में सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यूपीसीडा (UPSIDA) ने बरेली की एक निजी 'बैकमैन' कंपनी को इस औद्योगिक क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का ठेका दिया है। साइट पर सीवर लाइन के लिए गहरी खुदाई का काम चल रहा था। बताया गया कि पास में चल रही एक जेसीबी मशीन के कंपन या काम के दौरान खोदी गई जगह के पास मौजूद मिट्टी का एक बड़ा टीला अचानक धंस गया। मिट्टी के मलबे में दबने से 24 वर्षीय मजदूर बबलू (पुत्र गंगाराम) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राज (पुत्र राजू) और बरेली निवासी सोहेल (पुत्र सैयद खान) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद साथी मजदूरों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें मलबे से बाहर निकाला। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में इलाजरत घायल सोहेल ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सोहेल ने बताया कि कंपनी की तरफ से साइट पर काम करने वाले मजदूरों को हेलमेट या अन्य कोई भी सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी गियर) उपलब्ध नहीं कराए गए थे। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी। सोहेल के अनुसार, इतने बड़े हादसे के बावजूद कंपनी की ओर से कोई भी ठेकेदार या प्रतिनिधि उनकी सुध लेने अस्पताल नहीं पहुंचा। परिजनों को खुद ही घायलों को इलाज के लिए लाना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन साल में 20 हजार करोड़ टर्नओवर का लक्ष्य:कानपुर में MSME को 50 लाख की एकमुश्त सब्सिडी, घर बैठे मिलेगा पैसा
    Next Article
    महिला आयोग की सदस्य ने मेरठ मेट्रो में किया सफर:मेरठ साउथ की जगह मेरठ नार्थ का टिकट दिया ,एग्जिट होते हुए कई महिलाओं के टिकट के क्यूआर मिसमैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment