Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की हत्या, पति समेत छह पर केस दर्ज:औरैया में दहेज प्रताड़ना का आरोप, 9 साल पहले हुई थी शादी, जांच शुरू

    8 hours ago

    1

    0

    अजीतमल क्षेत्र के सांफर गांव में एक महिला की मौत के मामले में उसके पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद के इटौरा निवासी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सोनी की शादी 31 अक्टूबर 2017 को सांफर निवासी मोहित से हुई थी। प्रसाद का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर सोनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी को पति मोहित, सास मधू देवी, ननद मीनू उर्फ तपस्या, नन्दोई अश्वनी दुबे और देवर नवीन, लकी व चेतन ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। साक्ष्यों को मिटाने और मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललतेश त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं सांसद आदित्य यादव ने रेल मंत्री को लिखा पत्र:बबराला फाटक पर ओवरब्रिज की मांग की, बोले- आए दिन लगता जाम
    Next Article
    पंचकूला में कार और बाइक की टक्कर:युवक की मौत, साथी घायल; यूपी के रहने वाले, ड्राइवर के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment