Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के ट्रेन से कटकर दोनों पैर कटे:फर्रुखाबाद में 20 मिनट तक ट्रैक पर ही तड़पती रही, कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर

    16 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर स्थित रेलवे गुमटी संख्या 138-सी पर शनिवार 3 बजकर 40 मिनट पर एक महिला कासगंज-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद महिला करीब 20 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर तड़पती रही। एक स्कूली छात्र की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजा गया। महिला की पहचान फर्रुखाबाद शहर के मनिहारी निवासी 40 वर्षीय शबनम के रूप में हुई है। शबनम शनिवार को अपने पति रियाज के साथ कमालगंज थाना क्षेत्र के गौसपुर स्थित अपनी ननद के घर गई थीं। शाम को वे दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। यह हादसा रेलवे गुमटी संख्या 138-सी पर कासगंज से कानपुर अनवरगंज जा रही 15038 पैसेंजर ट्रेन से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद महिला करीब 20 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर पड़ी तड़पती रही। अस्पताल पहुंचे महिला के रिश्ते के बहनोई इस्लाम ने बताया कि शबनम का करीब एक वर्ष पहले मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनकी आंखों की रोशनी काफी प्रभावित हो गई थी और उन्हें ठीक से दिखाई नहीं देता था। बाद में उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था। इस्लाम ने यह भी बताया कि उनके साले रियाज (शबनम के पति) का भी मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रासबैंड संचालक पर तलवार से हमला करने का आरोप:हरदोई में ASP ने वीडियो का संज्ञान लिया, जांच के निर्देश दिए
    Next Article
    शारदा ब्रांच नहर में युवक का शव उतराता मिला:पारा पुलिस पहचान कराने में जुटी, सफेद शर्ट-पैंट पहने हुए था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment