Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महानगर अध्यक्ष पद के लिए हुई 40 राउंड फायरिंग:अलीगढ़ में देर शाम बीच बाजार BJP के दो गुटों में गैंगवार, 15 मिनट हुई गोलीबारी

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में सत्ता की हनक और संगठन में पद पाने की लालसा ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम में बृहस्पतिवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के दो गुटों में महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर पहले विवाद और फिर गैंगवार हुआ। बीच बाजार दोनों ओर से हुई करीब 30 से 40 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग से व्यापारियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ​सोशल मीडिया से शुरू हुई थी रार ​विवाद की जड़ में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी है। सांसद सतीश गौतम के करीबी माने जाने वाले भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और भाजयुमो महानगर मंत्री शशांक पंडित के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। ​कुछ दिन पहले हर्षद हिंदू ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली थी, जिस पर शशांक गुट के मोहित शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर गाली-गलौज हुई। आरोप है कि हर्षद ने समझौते के बहाने मोहित को महावीरगंज बुलाया और वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। ​थाने जा रहे गुट को रास्ते में घेरा, फिर चलीं गोलियां ​मारपीट के बाद मोहित अपने साथियों शशांक पंडित और आयुष के साथ बन्नादेवी थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था। तभी सराय हकीम के पास हर्षद हिंदू गुट के दर्जनों लड़कों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि पहले जमकर गाली-गलौज हुई और फिर अवैध असलहे निकल आए। करीब 15 मिनट तक इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती रही। ​एक ही हालत गंभीर दोनों गुटों में हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें शशांक गुट के कार्यकर्ता सासनी गेट थाने के जयगंज निवासी आयुष पंडित की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हर्षद गुट से सासनी गेट के पला साहिबाबाद निवासी शानू वाल्मीकि और राहगीर ​शोएब गोली की चपेट में आ गया। 12 नामजद, गैंगस्टर का भी कनेक्शन ​एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने रसलगंज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, यश गोयल, मोहित, अमन, प्रिंस, अनुराग समेत 12 नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मुख्य आरोपी शशांक पंडित पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ​व्यापारियों में आक्रोश, भाजपा की छवि पर सवाल ​शहर के बीचों-बीच हुई इस फायरिंग से व्यापारियों में नाराजगी है। अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर युवाओं ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। सपा महानगर अध्यक्ष ने इसे भाजपाइयों की सरेआम गुंडई करार दिया है। ​भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और दोषियों पर संगठन की ओर से भी गाज गिरेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेडिकल की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामूत्यु:13 साल से कोमा में था गाजियाबाद निवासी युवक
    Next Article
    मेरी हालत भी राजपाल यादव जैसी होगी:मोनालिसा के फिल्म डायरेक्टर बोले- फिल्म रिलीज कैसे करूं, मेरी हीरोइन का ही धर्मांतरण हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment