Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महापौर ने बारा देवी मंदिर में झाड़ू लगाई:कहा- नवरात्रि पर सभी मंदिरों में अभियान चलेगा; पार्षद ने रोका तो बोलीं-अभी दर्शन करने आई हूं

    3 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे बुधवार सुबह दक्षिण क्षेत्र स्थित बारा देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही खुद झाड़ू उठाकर मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान स्वच्छता को लेकर संदेश दिया। विकास कामों को लेकर उन्हें एक पार्षद ने रोक लिया। जिन्हें विकास कामों का आश्वासन महापौर ने दिया। महापौर के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने गर्भगृह में मां बारादेवी की पूजा की। मंदिर कमेटी की प्रबंधक रूपम शर्मा ने उन्हें माता का आशीर्वाद और श्रृंगार सामग्री भेंट की। इसके बाद महापौर ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए खुद सफाई की, जिसे देख वहां मौजूद महिलाएं और कार्यकर्ता भी श्रमदान में जुट गए। पार्षद ने रोका तो बोलीं- अभी दर्शन करने आई हूं मंदिर से बाहर निकलते समय वार्ड 38 के पार्षद हरि स्वरूप तिवारी ने उन्हें रोककर क्षेत्र की सीवर समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनता परेशान है और समाधान नहीं हो रहा। इस पर महापौर ने कहा- अभी मैं मंदिर दर्शन करने आई हूं। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्षद नई सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं, जिसे देखा जाएगा। सभी शक्तिपीठों पर चलेगा सफाई अभियान महापौर ने कहा कि नवरात्रि के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों बारा देवी, तपेश्वरी, बड़ी काली और कुष्मांडा देवी में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत बारा देवी मंदिर से की गई है और सभी पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को नहीं होगी असुविधा महापौर ने कहा कि नवरात्रि में मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में नगर निगम की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण करेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान अपने आसपास और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में छात्रा अपहरण: तीन को 4 साल कारावास:2007 की घटना, प्रत्येक पर 15 हजार जुर्माना; दुष्कर्म आरोप से बरी
    Next Article
    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान ने की थी आत्महत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई मौत की पुष्टि, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment