Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान ने की थी आत्महत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई मौत की पुष्टि, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में पेड़ से लटके मिले हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान रामजीवन उर्फ बुचऊ की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। डॉक्टरों की निगरानी में हुए पोस्टमार्टम में मौत की वजह आत्महत्या सामने आई है। रिपोर्ट में ‘एंटी मार्टम हैंगिंग’ की पुष्टि हुई है, जिससे स्पष्ट हुआ कि मौत फांसी लगाने से ही हुई। मृतक रामजीवन उर्फ बुचऊ पुत्र राम प्रसाद सोमवार को अपने घर से बाइक लेकर पेशी पर जाने की बात कहकर निकला था। हालांकि वह न तो पेशी पर पहुंचा और न ही देर शाम तक घर लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने तत्काल हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि मृतक की मौत फांसी लगाने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महापौर ने बारा देवी मंदिर में झाड़ू लगाई:कहा- नवरात्रि पर सभी मंदिरों में अभियान चलेगा; पार्षद ने रोका तो बोलीं-अभी दर्शन करने आई हूं
    Next Article
    कच्ची दीवार-टीनशेड ढहने से एक ही परिवार के 6 दबे:मां, बेटा-बेटी की मौत, पिता और 2 बेटियां घायल, मैनपुरी में 80 साल पुराने मकान में रह रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment