Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजगंज अस्पताल में 20% लोग टाइफाइड संक्रमित:280 मरीजों की ब्लड जांच में हुई पुष्टि

    5 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज जिला अस्पताल में टाइफाइड के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को अस्पताल में 280 मरीजों की ब्लड जांच की गई, जिनमें से लगभग 20 प्रतिशत में टाइफाइड की पुष्टि हुई। लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन और बरसात के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। टाइफाइड के अलावा, शेष मरीजों में बुखार, वायरल संक्रमण, डेंगू की आशंका, एनीमिया और अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए गए। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, इन दिनों तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और पेट संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार पांडे ने यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबला या शुद्ध पानी पीने, ताजा भोजन करने और बुखार आने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है। स्वयं दवा लेने से बचने को कहा गया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी मरीजों के लिए आवश्यक जांच और उपचार की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि बरसात के मौसम में खान-पान और स्वच्छता के प्रति विशेष सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में खुले नाले बने जानलेवा:डीएम आवास से 100 मीटर दूर 200 मीटर लंबा नाला खुला, हजारों लोगों की जान पर खतरा
    Next Article
    कासगंज में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा का शव मिला:छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती, अनहोनी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment