Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्र डूबे:गहरे पानी में उतरने से मौत; पुलिस ने सभी के शव निकाले

    1 day ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में दिवेआगर बीच पर गुरुवार को 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 48 लोगों का एक ग्रुप पिकनिक के लिए पुणे से आया था। इनमें से 8 स्टूडेंट समंदर के पानी में उतरे, गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। मरने वाले सभी छात्र लड़के हैं। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… 48 लोगों का ग्रुप आया था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे के आलंदी इलाके से 48 लोगों का एक ग्रुप दिवेआगर घूमने आए थे। पुलिस ने बताया कि 11वीं और 12वीं के छात्र 'विनर्स एकेडमी' के थे। वे मुंबई से लगभग 170km दूर रायगढ़ के दिवेआगर बीच आए थे। ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 टीचर शामिल थे। कुछ छात्र समुद्र में चले गए और पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूब गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया। रायगढ़ का मशहूर पिकनिक स्पॉट है दिवेआगर बीच दिवेआगर बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तालुका में अरब सागर के किनारे स्थित है। यह पुणे से करीब 157–160 किमी दूर है। बीच अपनी लंबे रेतीले बीच, नारियल-सुपारी के पेड़ों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। दिवेआगर की पहचान सुवर्ण गणेश मंदिर से भी जुड़ी है; 1997 में यहां सोने की गणेश प्रतिमा मिलने से यह जगह प्रसिद्ध हुई। महाराष्ट्र पर्यटन के अनुसार अक्टूबर से मार्च घूमने के लिए अच्छा समय होता है। ------------ ये खबर भी पढ़ें… झांसी में श्राद्ध कर रहे परिवार के 5 लोगों की मौत: एक को बचाने में सभी नदी में डूबे झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए। हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे की मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांचों शवों को बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टरों पर हमलों से सुप्रीम कोर्ट नाराज:कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं, चुने हुए नेताओं की जिम्मेदारी ज्यादा; शिवसेना के पार्षद की जमानत रद्द
    Next Article
    'इस पेंटहाउस का PM बन गया हूं...', Rise and Fall Season 2 में मास्टरमाइंड निकले तेज प्रताप यादव, प्रियंका का किया पत्ता साफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment