Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra Drought: जहां संभव होगा वहां बोरवेल खोदने की मिलेगी अनुमति, CM Devendra Fadnavis का एलान

    1 day ago

    1

    0

    नागपुर, सात नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति के बीच जहां भी संभव होगा, वहां बोरवेल खोदने की अनुमति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां लोहारी सावंगा गांव में किसान रामभाऊ बालपांडे के घर ठहरकर उनके साथ दिवाली मनाई। जिला सूचना कार्यालय (डीआईओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बालपांडे के साथ किसानों के सामने आ रही समस्याओं और उन्हें दूर करने के उपायों पर चर्चा की।उन्होंने प्रभावित किसानों को भरोसा भी दिलाया। किसानों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि वह मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि गांव का दौरा करने का उद्देश्य मौजूदा हालात को समझना था।मुख्यमंत्री ने किसानों से उगाई जा रही फसलों और सूखे के कारण हुए नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण कुछ जिलों में जरूरत से ज्यादा बारिश हुई और इसके बाद लंबे समय तक बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंचा। फडणवीस ने कहा, “काटोल और नरखेड़ में बड़ी मात्रा में संतरे और मौसंबी का उत्पादन होता है।हालांकि, बांग्लादेश की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। मिहान में एक बड़ी प्रसंस्करण परियोजना शुरू की जा रही है, जिससे किसानों को इन फलों का प्रसंस्करण करने का अवसर मिलेगा।” फडणवीस ने किसानों से कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए खेतों में बाड़ लगाने की योजना का लाभ उठाने की भी अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के Deepotsav में 2100 से अधिक स्वदेशी Drone ने आसमान में उकेरे रामायण के प्रसंग
    Next Article
    FSSAI ने देशभर में 82 करोड़ रुपये की 3,280 टन मिलावटी खाद्य सामग्री की जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment