Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महसी SDM के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल:बहराइच में 12 दिनों से तहसील का कामकाज प्रभावित, प्रदर्शन जारी

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच जिले की महसी तहसील में उपजिलाधिकारी आलोक प्रसाद के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल और कार्य बहिष्कार लगातार जारी है। अधिवक्ता उन्हें तहसील से हटाने की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे तहसील का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी आलोक प्रसाद पर मनमानी करने और समय पर कार्य न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उनकी कोर्ट का बहिष्कार कर दिया है और अब सड़कों पर उतरकर उन्हें हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण तहसील में रजिस्ट्री सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी बाधित हो रहे हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत मिश्र ने बताया कि उपजिलाधिकारी का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति सम्मानजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी कारण सभी अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मिश्र ने स्पष्ट किया कि जब तक आलोक प्रसाद को महसी तहसील से नहीं हटाया जाएगा, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में निबंधन लिपिक को 7 साल की जेल:2013 में 23 लाख रुपए का गबन किया था, कोर्ट ने 4 धाराओं में सजा सुनाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में पांचाल पर्व काव्य समारोह:पांचाल पुरुष स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की स्मृति में आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment