Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पीएम मोदी रेपिड- मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे:मोहिउद्दीनपुर में जनसभा होगी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा लगभग तय माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम की शुरुआती जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और आला अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। बुधवार को अधिकारियों की टीम ने मोहिउद्दीनपुर में प्रस्तावित जनसभा स्थल, शताब्दीनगर रैपिड-मेट्रो स्टेशन और परतापुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। मोहिउद्दीनपुर में उसी स्थान पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जहां हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा हुई थी। पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अभियंताओं ने मंच, बैरिकेडिंग और विद्युत व्यवस्था को लेकर काम शुरू करा दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट को लेकर भी प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की है। 22 फरवरी संभावित तारीख, आधिकारिक पुष्टि बाकी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का दौरा 22 फरवरी को प्रस्तावित है, हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। एनसीआरटीसी अधिकारियों ने कॉरिडोर की प्रगति रिपोर्ट पीएमओ को सौंपे जाने की जानकारी दी है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी हाल ही में संसद में मेरठ मेट्रो संचालन का मुद्दा उठाया था। माना जा रहा है कि पीएम का दौरा पश्चिमी यूपी के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकता है। 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर दिल्ली से मेरठ मोदीपुरम तक रैपिड रेल का कुल 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है। इसमें दिल्ली से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर लंबे हिस्से पर नमो भारत ट्रेन पहले ही जनता को समर्पित की जा चुकी है, जिसका लाभ मेरठ और गाजियाबाद के लोग ले रहे हैं। वहीं, मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 27 किलोमीटर के कॉरिडोर पर पिछले छह महीनों से मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो में यात्रा भी कर सकते हैं। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरे कॉरिडोर की गहन जांच कर रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने प्रधानमंत्री के प्री-प्रोटोकॉल की पुष्टि करते हुए बताया कि तिथि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मेरठ आकर रैपिड रेल और मेट्रो परियोजना को जनता को समर्पित करेंगे और मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर बहुत साढ़े 3 बजे खुल जाएगा नागेश्वरनाथ मंदिर:2 जोन और 5 सेक्टर मैं अयोध्या को बांटकर हो रही तैयारी, ड्रोन से रहेगी नजर
    Next Article
    सोनभद्र साइबर पुलिस ने ठगी के 63 हजार रुपए लौटाए:तीन पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई धोखाधड़ी की रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment