Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय को बजट में 50 करोड़ का प्रावधान:कुलपति शोभा गौड़ ने कहा, शिक्षा के विकास में होगा सहायक

    4 hours ago

    1

    0

    वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रदेश बजट में विंध्याचल मंडल स्थित माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की स्थापना एवं विकास के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस घोषणा से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस बजट प्रावधान को विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक प्रावधान विश्वविद्यालय के सुदृढ़ीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूत करने, शैक्षणिक संसाधनों का विस्तार करने तथा शोध गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में सहायता मिलेगी। कुलपति ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विंध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही मंडल में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। बजट में की गई यह व्यवस्था क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सहायक होगी। प्रो. गौड़ ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विकास तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने में नई गति मिलेगी। इससे मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ होगा। प्रो. शोभा गौड़ ने समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विश्वविद्यालय परिवार की ओर से प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार का निरंतर सहयोग भविष्य में विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर सुबह साढ़े 3 बजे खुलेगा नागेश्वरनाथ मंदिर:मेला क्षेत्र 2 जोन और 5 सेक्टर में बंटा, ड्रोन-सीसीटीवी से भीड़ की निगरानी होगी
    Next Article
    MLC आशुतोष सिन्हा ने दालमंडी का मुद्दा उठाया:विधान परिषद में बोले- दालमंडी गंगा-जमुनी तहजीब, दुकानदारों को कहीं बसाया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment