Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महात्मा गांधी की 157वीं जयंती:पीएम मोदी ने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी; राहुल गांधी भी पहुंचे, पिछले साल नहीं गए थे

    14 hours ago

    1

    0

    महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी श्रद्धांजलि दी। पिछले साल राहुल गांधी देश से बाहर थे, इसके कारण वे राजघाट नहीं पहुंचे थे। हालांकि इस बार उन्होंने श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी के अलावा आज लालबहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है। शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में यूपी के मुगलसराय में हुआ था। राजघाट पर श्रद्धांजलि की 6 तस्वीरें… आज से 30 दिन तक चलेगा स्वच्छता अभियान केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक, 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों, सरकारी और निजी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, NGOs और अन्य संगठनों से इसमें भाग लेने की अपील की। गांधी जयंती से पहले तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत का पहला AI सैटेलाइट लॉन्च:अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का एनालिसिस करेगा, डेटा भेजने का समय-खर्च बचेगा; ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश
    Next Article
    यूपी के 14 शहरों में बाढ़, मंदिरों-स्कूलों में भरा पानी:बिहार में बाढ़ से 2 लाख आबादी प्रभावित, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment