Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिंद्रा स्कॉर्पियो N पिकअप 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी:टीजर में नया लुक रिवील, 14 अगस्त को ग्लोबल डेब्यू होगा, टोयोटा हाइलक्स से मुकाबला

    22 hours ago

    1

    0

    महिंद्रा एंड महिंद्रा 14 अगस्त को भारत में नया लाइफस्टाइल व्हीकल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N पर बेस्ड एक नए पिकअप ट्रक का पहला टीजर जारी किया है। नए स्कॉर्पियो N पिकअप को 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन और डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 203 हॉर्सपावर वाला पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए टोयोटा हाइलक्स पिकअप से रहेगा। हाल ही में कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV 'BE6 स्पोर्ट EQ' का फर्स्ट लुक जारी किया था, जिसे 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। एक्सटीरियर: बॉक्सी लुक और मस्कुलर स्टांस टीजर वीडियो के अनुसार, नई स्कॉर्पियो N पिकअप के फ्रंट में चौकोर LED DRLs और बारीक नक्काशी वाली हेडलाइट्स दी गई हैं, जिस पर 'LED' लिखा है। साइड से यह स्कॉर्पियो N की तरह ही बॉक्सी नजर आती है। इसमें एक विंडोलाइन है, जो पीछे की तरफ ऊपर की ओर मुड़ती है। ये सिर्फ डबल केबिन सेटअप के साथ आएगी। गाड़ी में पीछे की तरफ स्मार्ट LED टेललैंप्स दिए गए हैं। रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाने के लिए टेलगेट पर बड़े अक्षरों में 'MAHINDRA' लिखा है, जो इसे बोल्ड लुक देता है। इंटीरियर: वर्टिकल टचस्क्रीन और डिजिटल कंसोल इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम फील देने के लिए एल्युमीनियम इंसर्ट्स के साथ पतले सेंट्रल AC वेंट्स और ग्लोस-ब्लैक इल्युमिनेटेड सेंटर कंसोल मिलेगा। इसके अलावा कार में नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल दिया गया है। फीचर: डुअल-जोन AC और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट पिकअप में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-डिम्मिंग IRVM, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जाएगा। इन सभी एडवांस फीचर्स के साथ यह भारत में बिकने वाला सबसे ज्यादा फीचर-रिच पिकअप ट्रक बन जाएगा। इसके अलावा, आराम के लिए इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। सेफ्टी फीचर: 540-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड महिंद्रा स्कॉर्पियो N एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी स्कोर मिला है, इसलिए उम्मीद है इस पिकअप ट्रक की सेफ्टी भी वैसी ही मिलेगी। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पावरट्रेन: पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के ऑप्शन नए पिकअप ट्रक में स्कॉर्पियो N एसयूवी वाले ही इंजन ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसमें एक 2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 203PS की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरा 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन है, जो 175PS की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसमें रियर-व्हील ड्राइव के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम भी शामिल किया गया है। महिंद्रा की पिकअप रेंज में वापसी; हाइलक्स और इसुजु से मुकाबला बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो ब्रांड के तहत पिकअप ट्रक पहले भी ला चुकी है। इससे पहले कंपनी भारत में 'स्कॉर्पियो गेटवे' बेच चुकी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अब भी स्कॉर्पियो क्लासिक का पिकअप वर्जन बेचा जाता है। भारत में नए पिकअप का सीधा मुकाबला टोयोटा हिलक्स और इसुजु वी-क्रॉस से होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टोयोटा हायराइडर का एयरो ब्लैक एडिशन लॉन्च, कीमत ₹15.19 लाख:मिडनाइट ब्लैक लुक के साथ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन, MG एस्टर से मुकाबला
    Next Article
    खड़गे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुआ ‘शुद्धिकरण’, मचा बवाल

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment