Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के शाहपुर पलड़ी में भाजपा का होली मिलन:समारोह में उमड़ी हजारों की भीड़, चुनावी संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र स्थित पलड़ी (रठान) सैनी नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। बुढ़ाना विधानसभा स्तर के इस आयोजन को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी मुख्य अतिथि रहे। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामनाथ ठाकुर और भाजपा नेता कपिल सैनी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी ने किया। मोनू सैनी वार्ड नंबर 23 से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी भी हैं। उन्होंने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। इस सफल आयोजन को उनकी सामाजिक और राजनीतिक पकड़ के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। मंच पर उपस्थित नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में जुटी हजारों की भीड़ को आगामी जिला पंचायत चुनावों और बुढ़ाना विधानसभा की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अंत में, प्रधान मोनू सैनी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्र ग्रहण के कारण मुजफ्फरनगर के मंदिर बंद:ग्रहण काल में दर्शन पर रोक, शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे कपाट
    Next Article
    होली पर नशे में निकले तो गाड़ी होगी जब्त:1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर रहेंगे तैनात, कंट्रोल रूम से अफसर रखेंगे निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment