Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में छात्रा से छेड़खानी, थप्पड़ मारा, VIDEO:कॉलेज जाते समय लड़के ने पीछा किया, गली में धक्का दिया

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही छात्रा से युवक ने छेड़खानी कर दी। उसे थप्पड़ मारा, धक्का दिया। शुक्रवार दोपहर छेड़खानी के दो वीडियो भी सामने आए हैं। पहले वीडियो में युवक छात्रा का पीछा करते दिख रहा है। उसे धक्का देता है। लड़की उससे बचने की कोशिश करती है। वहीं दूसरे वीडियो में छात्रा, लड़के को करीब आने से रोकते दिखाई दे रही है। लड़का उसका हाथ पकड़ता है, फिर थप्पड़ मार देता है। इसके बाद छात्रा और लड़के गली से चले जाते हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला बुढ़ाना कोतवाली इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… गुरुवार सुबह एक छात्रा कॉलेज जा रही थी। उसके पीछे कॉलेज की और छात्राएं भी थीं। जब छात्रा सुबह 8 बजे बुढ़ाना कस्बे के छोटे बाजार में पहुंची तो काली शर्ट पहने युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उससे छेड़खानी के दो वीडियो सामने आए हैं। दोनों वीडियो में लड़का छात्रा से छेड़खानी करता दिखाई दे रहा है। 13 सेकेंड का पहला वीडियो: वीडियो में दिख रहा है कि बाईं ओर दुकान के बाहर सफेद कुर्ता-पाजामा और जैकेट पहने बुजुर्ग व्यक्ति दुकानदार से बातचीत या लेनदेन करते नजर आ रहे हैं। दुकान के बाहर सामान के गत्ते के डिब्बे रखे हैं। इसी दौरान गली के पीछे से यूनिफॉर्म पहने कुछ स्कूली छात्राएं आती दिखाई देती हैं। उनके आगे एक युवक और उसके आगे एक छात्रा जाते हुए दिख रही है। युवक और छात्रा तेजी से गली पार कर दाईं ओर मुड़ जाते हैं। दोनों दाईं तरफ बंद दुकान और ठेले के पास रुक जाते हैं, जबकि पीछे से आ रही स्कूली छात्राएं गली में आगे बढ़ती रहती हैं। इसी दौरान युवक, छात्रा को धक्का देता है। 39 सेकेंड का दूसरा वीडियो: वीडियो में दिख रहा है कि गली में काली टी-शर्ट पहने एक लड़का और स्कूल ड्रेस में बैकपैक लिए लड़की जा रही है। पास में एक मोटरसाइकिल खड़ी है और गोदाम का शटर खुला है, जिसमें बोरियां रखी हैं। दोनों दीवार के पास आकर रुकते हैं। इसी दौरान दोनों में बहस होती है। छात्रा लड़के को रोकने की कोशिश करती है। लड़का, छात्रा के थप्पड़ मार देता है। इसके बाद दोनों पैदल वहां से चले जाते हैं। कस्बा इंचार्ज ललित कसाना ने बताया- वीडियो की जानकारी है। 2 अक्टूबर होने के कारण आज स्कूल बंद है। इसलिए शुक्रवार को जानकारी नहीं मिल पाई। वीडियो के आधार पर लड़के की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी:कहा- दूसरी पार्टी जॉइन नहीं कर रहा, ससुर को निकालने का आपका फैसला सही मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने के 22 दिन बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शुक्रवार को मायावती से माफी मांगी। कहा- आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    संस्कार ग्लोबल स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने लघु नाटिका, टायर पेंटिंग से महापुरुषों के जीवन प्रसंग दर्शाए
    Next Article
    चंद्रलोक पार्क में श्रीमद्भागवत कथा:आचार्य जनार्दन बोले- पापों का शमन कर सन्मार्ग दिखाती है कथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment