Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में ‘लव जिहाद’ को लेकर स्वामी यशवीर की चेतावनी:दो बच्चों की मां को भगाने समेत धर्मांतरण कराने की आशंका, कार्रवाई की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में कथित 'लव जिहाद' का एक मामला सामने आया है। यहां गांव मंसूरपुर निवासी इमरान नामक युवक पर एक हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। यह महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। सोनू विश्वकर्मा की पत्नी लगभग एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि इमरान उसे अपने साथ ले गया था। ईद के अवसर पर महिला के अपने दो बच्चों के साथ गांव में दिखाई देने के बाद यह मामला और गरमा गया। बघरा योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने इस प्रकरण को गंभीर बताया है। उन्होंने मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्वामी यशवीर ने आरोप लगाया कि महिला को सुनियोजित तरीके से 'लव जिहाद' के जाल में फंसाया गया है और उसके धर्मांतरण की भी आशंका जताई। स्वामी यशवीर महाराज ने अपने बयान में कहा कि महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं और संभावना है कि ईद के दिन उनका भी धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया हो। उन्होंने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और यदि धर्मांतरण या बहला-फुसलाकर ले जाने की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने हिंदू समाज से भी ऐसे मामलों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस घटना को लेकर गांव में भी व्यापक चर्चा हो रही है। खतौली की सीओ रूपाली रॉय चौधरी ने बताया कि महिला के लापता होने की गुमशुदगी मंसूरपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने महिला और आरोपी युवक को बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत:गले पर मिले चोट के निशान, ससुराल पक्ष फरार; भाई ने लगाया मारपीट का आरोप
    Next Article
    बुलंदशहर में आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट:मौसम विभाग ने 100 किमी/घंटा हवाओं की चेतावनी दी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment