Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट:मौसम विभाग ने 100 किमी/घंटा हवाओं की चेतावनी दी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में आगामी दो दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 और 30 मई को जिले में तेज आंधी-तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना है। एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तेज हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने और पेड़ों, बिजली के तारों, जर्जर दीवारों व टिन शेड से दूर रहने को कहा है। साथ ही खेतों, छतों और खुले स्थानों पर जाने से बचने की हिदायत दी गई है, क्योंकि वज्रपात का खतरा बना रह सकता है। जिला प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा टालने, सावधानी से वाहन चलाने और बारिश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को न छूने की भी सलाह दी है। किसानों से फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा खराब मौसम के दौरान खुले में कृषि कार्य न करने को कहा गया है। वहीं, पशुपालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पशुओं को पेड़ों या टिन शेड के नीचे न बांधें और उन्हें खुले में चरने के लिए न छोड़ें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में ‘लव जिहाद’ को लेकर स्वामी यशवीर की चेतावनी:दो बच्चों की मां को भगाने समेत धर्मांतरण कराने की आशंका, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    खतरनाक कुत्ता सिंबा पकड़ा गया:लखीमपुर खीरी में नगर पालिका ने अभियान चलाकर काबू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment