Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मामूली कहासुनी में चले चाकू-छुरे:सालारपुर गांव में महिला समेत 8 लोग घायल, 4 गंभीर रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में मामूली कहासुनी ने कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से चाकू-छुरे, धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने लगे। देखते ही देखते पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में महिला समेत कई लोग घायल हुए, जिन्हें जानसठ CHC से देर रात मुजफ्फरनगर जिला हॉस्पिटल रेफर किया हुआ। चश्मदीदों के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों पक्षों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और उग्र हो गया। दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया, जिसके बाद धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। अचानक हुई हिंसा से आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। बीच-बचाव की कोशिश करने वाले ग्रामीण भी हालात को तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के दिलशाद पुत्र इलियास, इलियास पुत्र मोमीन और नौशाद पुत्र इलियास घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से वसीम पुत्र शफीक, जेका पुत्र सलीम, सलीम शफीक अब्बासी, तौफीक पुत्र रफीक तथा समा परवीन पत्नी सलीम घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 और जानसठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया:पीलीभीत में दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित 5 ससुरालियों पर केस दर्ज
    Next Article
    रायबरेली में पारिवारिक विवाद में हत्या:पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment