Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया:पीलीभीत में दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित 5 ससुरालियों पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म के प्रयास का एक मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले कम दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता के मायके में उसके देवर ने चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, देवर और ससुर सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व सीतापुर निवासी एक युवक से हुई थी। निकाह के बाद से ही पति, देवर, ससुर, ननद और ननदोई उसे कम दहेज का ताना देकर परेशान करने लगे। ससुराल पक्ष लगातार 50 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहा था। जब पीड़िता के पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की। मांग पूरी न होने पर करीब सात महीने पहले पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 26 मार्च 2026 को जब वह अपने मायके के घर में अकेली सो रही थी, तभी उसका देवर चुपके से कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी देवर ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर जब उसके माता-पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी उन्हें भी चाकू दिखाकर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिवार ने सामाजिक बदनामी और रिश्ता बचाने की उम्मीद में पहले शिकायत नहीं की। हालांकि, जब ससुराल वालों ने पीड़िता को अपनाने से साफ इनकार कर दिया, तब मजबूरन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घरवालों से हुई थी कहासुनी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में मामूली कहासुनी में चले चाकू-छुरे:सालारपुर गांव में महिला समेत 8 लोग घायल, 4 गंभीर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment