Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़:दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर पकड़ा, 12 घंटे में दूसरी मुठभेड़

    1 hour ago

    1

    0

    कांवड़ यात्रा संपन्न होते ही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो आरोपी फरमान और जीशान उर्फ कल्लू निवासीगण इमरान कॉलोनी, थाना सिविल लाइन गोली लगने से घायल हो गए। एक आरोपी मुजम्मिल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कथित गोमांस और अवैध असलहा बरामद करने का दावा किया है। फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है। यह कार्रवाई उस मुठभेड़ के करीब 12 घंटे के भीतर हुई है, जो देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। वहां पुलिस की कथित गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ में जावेद उर्फ लालू और रियासत गोली लगने से घायल हुए थे। वहीं आस मोहम्मद उर्फ पप्पू नसीर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र की मुठभेड़ के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान नई मंडी क्षेत्र में पुलिस की टीम का आरोपियों से फिर सामना हुआ और मुठभेड़ हो गई। इस तरह करीब 12 घंटे में मुज़फ़्फ़रनगर में गोकशी के आरोपियों के खिलाफ दो पुलिस मुठभेड़ हो चुकी हैं। दोनों कार्रवाई में कुल चार आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 अगस्त पर लखनऊ में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का जयघोष:जानकीपुरम में सजने लगी तिरंगा यात्रा की तैयारियां
    Next Article
    कानपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा:विधायक नीलिमा कटियार के नेतृत्व में छात्रों-एनसीसी कैडेट्स ने लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment