Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पुलिस और चोरों से पुलिस की मुठभेड़:एटीएम की दीवार तोड़कर की थी दुकान में चोरी, एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा कांबिंग में पकड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में ATM की दीवार तोड़कर बराबर की दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पीछा कर लिया। बुधवार रात करीब 10 बजे शेरपुर रजवाहा मार्ग पर पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में समीर के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसके साथी सुहेल को भी पकड़ लिया। तीसरा आरोपी आसिफ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाशों ने रात के अंधेरे में ATM की दीवार तोड़कर दुकान में घुसने का रास्ता बनाया। इसके बाद दुकान से लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। प्रमुख रास्तों पर वाहनों की तलाशी लेने के साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। शेरपुर रजवाहा मार्ग पर पुलिस से सामना इसी दौरान पुलिस को शेरपुर रजवाहा मार्ग पर संदिग्ध बदमाश नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में समीर के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल समीर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कॉम्बिंग के दौरान दूसरा बदमाश पकड़ा मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के खेतों और इलाके में कॉम्बिंग शुरू की। इसी दौरान सुहेल को भी पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि तीसरा आरोपी आसिफ अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 2.20 लाख कैश, तमंचा और बाइक बरामद पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी मिली है। बाकी रकम और पुरानी वारदातों की जांच चोरी से लेकर मुठभेड़ और दो आरोपियों की गिरफ्तारी तक पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई की। अब पुलिस फरार आसिफ की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी की रकम का बाकी हिस्सा कहां है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां विंध्यवासिनी यूनिवर्सिटी के नाम पर भर्ती का फर्जी पोस्ट:मिर्जापुर में प्रशासन ने किया अलर्ट, कुलसचिव ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
    Next Article
    तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, मौत:दवा लेकर घर लौट रही थी फूलमती, मौके पर तोड़ा दम; पुणे में बेटे को फोन पर मिली मौत की खबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment