Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, मौत:दवा लेकर घर लौट रही थी फूलमती, मौके पर तोड़ा दम; पुणे में बेटे को फोन पर मिली मौत की खबर

    9 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में बुधवार देर शाम बघौली-बंजरिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क पर जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह बघौली चौराहे से दवा लेकर अपने घर लौट रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान कोतवाली क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया निवासी फूलमती (45) पत्नी सजनलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फूलमती बघौली चौराहे से दवा लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में एक मैरेज लॉन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फूलमती सड़क पर गिर गईं। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुणे में बेटे से हुई थी फोन पर बात, फिर मिली मौत की खबर फूलमती का बेटा संदीप पुणे में रहकर काम करता है। हादसे की खबर जब उसे मिली तो कुछ देर तक उसे विश्वास नहीं हुआ। जिस मां से कुछ समय पहले ही फोन पर उसकी बातचीत हुई थी, उसी मां के दुनिया से चले जाने की खबर ने उसे झकझोर दिया। परिजनों के मुताबिक, संदीप को उम्मीद थी कि मां दवा लेकर कुछ देर में घर लौट आएंगी। लेकिन इसके बाद हादसे की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया। तेज रफ्तार वाहनों पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि बघौली-बंजरिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस और चोरों से पुलिस की मुठभेड़:एटीएम की दीवार तोड़कर की थी दुकान में चोरी, एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा कांबिंग में पकड़ा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में देर रात 31 दरोगा-इंस्पेक्टर इधर से उधर:महिला थाना प्रभारी बदलीं, कई थानों-चौकियों के प्रभार में बदलाव; लाइन हाजिर दरोगाओं को भी मिली नई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment