Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में देर रात 31 दरोगा-इंस्पेक्टर इधर से उधर:महिला थाना प्रभारी बदलीं, कई थानों-चौकियों के प्रभार में बदलाव; लाइन हाजिर दरोगाओं को भी मिली नई तैनाती

    9 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर पुलिस में बुधवार-गुरुवार की देर रात बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया। SSP संजय कुमार वर्मा ने रात करीब 2 बजे महिला थाना प्रभारी समेत 31 दरोगा-इंस्पेक्टरों के तबादले किए। इनमें थानों के अतिरिक्त प्रभारी, चौकी प्रभारी और लाइन हाजिर किए गए दरोगा भी शामिल हैं। फेरबदल में महिला थाना, सिखेड़ा, खतौली, शाहपुर, तितावी, ककरौली, चरथावल, खालापार और रतनपुरी समेत कई क्षेत्रों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। महिला थाना प्रभारी का भी तबादला महिला थाना प्रभारी संगीता डागर को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह महिला सहायता प्रकोष्ठ (परामर्श केंद्र) में तैनात सब-इंस्पेक्टर प्रीति चाहल को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। सब-इंस्पेक्टर लतेश वर्मा को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। अपराध शाखा में भी बदलाव इंस्पेक्टर सुनील मिश्रा को अतिरिक्त प्रभारी अपराध थाना सिविल लाइन और इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह को अतिरिक्त क्राइम इंस्पेक्टर थाना मीरापुर की जिम्मेदारी दी गई है। सपा नेताओं के हाउस अरेस्ट मामले में लाइन हाजिर किए गए सब-इंस्पेक्टर मुकुल कश्यप को थाना सिखेड़ा और सब-इंस्पेक्टर सीताराम को थाना खतौली भेजा गया है। सिखेड़ा क्षेत्र में कई जिम्मेदारियां बदलीं सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को मीरापुर दलपत चौकी से थाना सिखेड़ा भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर अरुण कुमार को सिखेड़ा नहर पुल चौकी से थाना तितावी और सब-इंस्पेक्टर पंकज सागर को पुलिस लाइन से सिखेड़ा नहर पुल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सब-इंस्पेक्टर राहुल वर्मा को रतनपुरी से भंडूर चौकी, थाना सिखेड़ा भेजा गया है। खालापार में एसएसआई समेत चौकी प्रभारी बदले सब-इंस्पेक्टर विकास सिंघल को बहलना चौकी से एसएसआई थाना खालापार बनाया गया है। वहीं सब-इंस्पेक्टर संजय सिंह को एसएसआई खालापार से वहलना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सब-इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह को कच्ची सड़क चौकी, सिविल लाइन से प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है। तितावी और रतनपुरी में भी नई तैनाती सब-इंस्पेक्टर नरेश सिंह को थाना शाहपुर से नगला रियावली चौकी, रतनपुरी भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर के. प्रसाद को रतनपुरी से मीरापुर दलपत चौकी, जानसठ की जिम्मेदारी दी गई है। सब-इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह को जसोई चौकी से थाना तितावी भेजा गया है। वहीं सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार को थाना पुरकाजी से जसोई चौकी, तितावी भेजा गया है। मीरापुर-ककरौली में भी बदलाव सब-इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को बीआईटी चौकी, मीरापुर से थाना मीरापुर भेजा गया है। थाना भोपा से सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार और थाना फुगाना से सब-इंस्पेक्टर मोहित कुमार को थाना ककरौली भेजा गया है। थाना ककरौली से सब-इंस्पेक्टर संजय शर्मा को थाना सिविल लाइन भेजा गया है। चरथावल और नगर की चौकियों में भी फेरबदल सब-इंस्पेक्टर गोविंद चौधरी को कुटेसरा चौकी से रामलीला टिल्ला चौकी, कोतवाली नगर भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार को रामलीला टिल्ला से कुटेसरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। महिला सब-इंस्पेक्टर रेनू को थाना तितावी से थाना चरथावल और महिला सब-इंस्पेक्टर डॉली को थाना चरथावल से थाना तितावी भेजा गया है। डायल-112 और रोहाना-कच्ची सड़क चौकी का प्रभार भी बदला सब-इंस्पेक्टर गंभीर सिंह को थाना सिखेड़ा से डायल-112 भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर हिमांशु शर्मा को सिविल लाइन से रोहाना चौकी और सब-इंस्पेक्टर मोहित कुमार को रोहाना चौकी से कच्ची सड़क चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा। फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नई पुलिस टीम के साथ कामकाज शुरू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला, मौत:दवा लेकर घर लौट रही थी फूलमती, मौके पर तोड़ा दम; पुणे में बेटे को फोन पर मिली मौत की खबर
    Next Article
    खाद्य विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप:बोले- रिपोर्ट से पहले व्यापारी का नाम क्यों, गोरखपुर चैंबर ने CM से जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment