Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मझीबा सानी में बारिश से 100 से ज्यादा मकान गिरे:ग्रामीणों ने DM से मुआवजे की मांग की, लेखपाल पर वसूली का आरोप

    57 minutes ago

    1

    0

    बांदा जिले की बबेरू तहसील के बिसंडा थाना क्षेत्र की ओरन चौकी के गांव मझीबा सानी में लगातार बारिश से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और जलभराव के कारण गांव में 100 से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। इससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के सामने रहने की परेशानी खड़ी हो गई है। उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश से हुए नुकसान और राहत की मांग को लेकर कई ग्रामीण जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में राजस्व विभाग की टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का जल्द और सही सर्वे कराया जाए। साथ ही, जिन परिवारों के मकान गिरे हैं या बारिश से कोई और नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार के नियमों के हिसाब से मुआवजा और मदद दी जाए। राहत सामग्री वितरण की जांच की मांग ग्रामीणों ने राहत सामग्री वितरण में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि असली गरीब और हकदार परिवारों को राहत सामग्री का लाभ नहीं मिला। वहीं, कुछ पक्के मकान और ज्यादा जमीन वाले लोगों को राहत सामग्री दिए जाने की शिकायत मिली है। ग्रामीणों ने 7 अगस्त को हुए राहत सामग्री वितरण की भी जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने गांव में तैनात लेखपाल बृजनंदन पर सरकारी कामों के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत करने वालों का कहना है कि आय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 500 रुपये तक लिए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि बिना पैसे दिए कई सरकारी काम नहीं किए जाते। ग्रामीणों ने लेखपाल पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की जांच कराई जाएगी ग्रामीणों ने जांच के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की जा रही है, उन्हीं से शिकायतों की जांच या आरोपों की पुष्टि कराने से सही जांच की उम्मीद कम हो जाती है। इसलिए, किसी स्वतंत्र और बड़े अधिकारी से मौके पर जांच कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों से ज्ञापन लेने के बाद मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत दिलाई जाएगी। वहीं लेखपाल पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गन्ने का भाव 600 रुपए करने को किसानों का धरना:शामली में चीनी का रेट 60 रुपए किलो करने और पुराने भुगतान पर ब्याज की मांग
    Next Article
    तिग्मांशु धूलिया ने ‘धुरंधर’ की कहानी पर सवाल उठाए:बोले- अंडरकवर स्पाई पाकिस्तान जाता है और तबाही मचा देता है, ये कोई कहानी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment