Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार का बेटा हूं,खून की आखिरी बूंद तक बहा दूंगा:गाजीपुर में अब्बास बोले- मेरी रगों में उन्हीं का लहू, जब जरूरत हो वसूल लेना

    1 hour ago

    1

    0

    अब्बास अंसारी शुक्रवार को गाजीपुर के पडैनिया गांव में कारगिल शहीद रामदुलार यादव की 27वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पिता को याद करते हुए कई बाते कहीं। उन्होंने कहा- मैं उसी मुख्तार अंसारी का बेटा हूं। रगों में जो भी लहू है वो आपकी अमानत है जब जहां भी जरूरत है वसूल कर लेना। ये वादा है मेरा आपसे। ये मत सोचिएगा की आज वो आपके बीच नहीं हैं तो ये मनुवादी ताकत आपके ऊपर जुल्म करके हट जाएगी। मेरी रगों में भी वही लहू है जो आपने मुख्तार अंसारी में देखा था। यहां बहुत लोग ऐसे बैठे होंगे जिन्होंने मुख्तार अंसारी के किस्से सुने होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं अब्बास अंसारी आपसे वादा करता हूं। न हुनर में न ताकत में न किरदार में आपको कम मिलूंगा। कलेजे में वही ताकत है। जहां भी आपको जरूरत पड़ेगी अपने खून की आखरी बूंद तक आपके मान-सम्मान की रक्षा करेगा। परिस्थितियों ने ऐसी करवट ली की आज वो हमसब के बीच नहीं। जो भी इंसान दुनिया में आया उसे एक दिन जाना है। वेद-पुराण लेलो ये कुरान ले लो सब में लिखा हुआ है। जो व्यक्ति दुनिया से गया है वो अपनी बहादुरी के किस्से छोड़ जाता है। मैं मऊ सदर का विधायक हूं। मैं अंसारी परिवार का सदस्य हूं। आज सत्ता में बैठे लोग धर्म की बात करते है, भगवान की बात करते हैं लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर लोगों को अलग करने का काम करते हैं। 2024 के चुनाव में जिस भगवान ने आर्शीवाद दिया है वही भगवान उन्हें मिटा भी देगा। उनकी चंदा चोरी भी भगवान ने ही उजागर की है। यह प्रकृति का नियम है जब तुम ताकत के उरूज पर पहुंच जाओगे तब तुम्हें नीचे गिराया जाएगा। वो लोग जो शहीद का सम्मान करना नहीं जानते उन्हें हम कुर्सी पर बैठे नहीं रहने देंगे। देखें 2 तस्वीरें… पढ़ें अब्बास के बयान की बड़ी बातें… श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंच से अब्बास अंसारी ने कहा, वो लोग जो नौजवानों की पीठ पर लाठी चलाते हैं। छाती पर लात धरने का काम करते हैं उन्हें यूपी की जनता बक्सेगी नहीं। मैं आपसे गुजारिश करता हूं। आने वाले समय में धर्म और जाति के नाम पर बटिएगा मत। मुट्ठी बनकर बिगुल बजाइएगा। ये वही धरती है जिसके वीरो ने अंग्रेजों को लठियाकर भगाया था। वो अंग्रेजों की चमचों को कैसे छोड़ देंगे। मैं आप सबके माध्यम से यह चाहता हूं और गुजारिश करता हूं की आने वाले समय में सोच समझकर जाति के नाम पर धर्म के नाम पर क्षेत्र के नाम पर इधर-उधर में बतटीयेगा मत। और एक साथ इकट्ठा होकर मुट्ठी की तरह बंद करके बिगुल बजाएगा यह तो वह धरती है जिसने अंग्रेजो को इस देश से सबसे पहले खदेड़ भगाया था। कितना दूर है बलिया और गाज़ीपुर लोकसभा तो एक ही है तो धरती त उहे हो गईल। जो अंग्रेजों को लठीया के भगा दिया था देश से तो वह लोग अंग्रेजों के चमचों को छोड़ेंगे। जिन्होंनेके 70 साल लग गईल हाफ पैंट से फुल पैंट होखे में उन्हन के छोड़ी। भोजपुरी में बोले- आवेद चुनाउवा भर जाइ पेटवा ई बार। पिछली बार तो थोड़ा आ गया था तो जनता को लुभा दिए थे। पैसा रुपया खीला करके बहन महतारी के पोटिया लेवे ल लोग। भोजपुरी में दिया एकजुट होने का संदेश अब वह लोग भी मन बना लिए हैं महिलाओं ने भी कह दिया है कि अब आएंगे देने तो लेकर के रख लिया जाएगा। गठरी में बांध लिया जाएगा मगर इस बार उन लोगों को पता चल जाएगा आज आप लोगों के बीच में अपने दिल की बात रख कर जा रहा हूं आप लोगों को सिर्फ यही का नहीं आसपास में जो अपने साथी हो। आजकल बीजेपी वाले बहुत फायदा दे रहे हैं कहते हैं अपने में से ही दो बंधुओं को की तुम लड़ जाओ तो हम तुमको कर्जा दे देंगे। तुम लड़ जाओगे तुम्हारी गाड़ी में तेल भरवा देंगे अब्बास अंसारी ने कहा कि बीजेपी वाले जानते हैं कि कैसे थकना होता है यह सब ठगने में माहिर होते हैं। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि बनारसी और गुजराती ठग इस पूर्वांचल में जो समझता है कि तक का मतलब क्या होता है उसको पीछे 10 साल में बुझा गया होगा की केतना ठगाए हैं। तो अब इस सब चकर में नहीं पड़ना है अब ज्यादा समय नहीं बचा है चार ही पांच महीना बचा है बिगुल फूक जाएगा तो चारों तरफ बरसाती मेंढक की तरह लोग इधर-उधर करने लेंगे कोई जाति के नाम पर तो कोई धर्म के नाम पर तो कोई पंथ के नाम पर चाहेंगे कि सब की आप लोगों का वोट भाग न जाए। इस बार ठगने मत दीजिएगा आप लोग बहुत अच्छे से जान रहे हैं कि कालनेमि कौन है, आज का जो समय है उसे समय को देखते हुए हम सभी को जैसे हमारे देश के जवान उसे सरहद का रक्षा कर रहे हैं इस तरह से अपने जमीन की इस मिट्टी की रक्षा करनी पड़ेगी नहीं तो यह जो उद्योगपति और पूजी पतियों की जो सरकार है। कब हम लोगों के गांव की जमीन किसके नाम कर देंगे पता चलेगा कि अडानी का कुछ बन रहा है, और पूरा गांव उनके नाम हो गया है पता चलेगा कि जितना बंजर जमीन है गांव की वह मिल गया किसी को गोदाम बनाने के लिए इसीलिए इन सभी बातों को जानकर समझकर अपने आप को संगठित रखना है किसी जाति मजहब में नहीं फसना है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- अयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए, ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में देखिए पूरी सौदेबाजी ‘राममंदिर में दर्शन हो जाएंगे। मजिस्ट्रेट साहब के यहां से प्रोटोकॉल जारी करा देंगे, फिर दरोगा खुद ले जाएगा और दर्शन कराएगा।’ यह कहना है अयोध्या में राममंदिर के बाहर दर्शन कराने वाले दलाल शुभम दुबे का। यह पैसे लेकर दर्शन कराने वाले गिरोह में शामिल है। चार्ज है- 7300 रुपए। जबकि, राममंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी बोले- चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाई तो एक्शन लेंगे
    Next Article
    VDO बने बेटे का हाथी पर बिठाकर ग्रैंड वेलकम:बस्ती में किसान ने 10 हजार में बुक किया, बोले- 10 साल की मेहनत रंग लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment