Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलवी पर भड़के योगी, पूछा- गाय को पशु क्यों कहा?:बोला- साहब गलती हो गई; अयोध्या में सीएम ने सुनाई कहानी

    6 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में गाय और मौलवी की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, बीते दिनों आपने देखा होगा कि मौलवी ज्ञापन देने आ रहे थे। मेरे पास भी ज्ञापन पहुंचा। उसमें था कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। मैं भौचक्का था। मैंने कहा कि पशु तो ज्ञापन देने वाला व्यक्ति है, उसकी बुद्धि पशुओं जैसी है। अरे, गाय हमारी माता है। वह सनातन धर्म की माता है—'गावो विश्वस्य मातर:' यानी गाय संपूर्ण विश्व की माता है। मैंने उन मौलवियों में से कुछ को फोन किया। मैंने कहा- आपने गाय को ‘पशु’ क्यों कहा? और यही ‘पशु’ शब्द मैं तुम्हारे लिए उपयोग करूं, तो तुम्हें कैसा लगेगा? उन्होंने कहा- साहब, गलती हो गई। मैंने कहा- यह गलती है या शरारत? यह शरारत बार-बार क्यों? मैंने मौलवी से कहा- तुम सिखाओगे हमें कि कैसे पूजा करनी है? यह उपदेश अपने कौम के अंदर देते कि गौ तस्करी और गौ हत्या करना बंद कर देते, तो कम से कम हमारी जो पुलिस वहां लगी है, उसको हम कुछ दूसरी जगह लगा देते। हमारा तो कोई संस्कार गौ-माता के बगैर होता ही नहीं है। मैं खुद अपने आश्रम में गौ-पालन करता हूं और मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में लगभग 16 लाख गायों की देखभाल गौशालाओं के माध्यम से कराई जा रही है। योगी के भाषण की बड़ी बातें- पहले संभल, फिर अयोध्या में गुलामी का ढांचा खड़ा किया: 1526 में संभल में हरिहर मंदिर को तोड़कर वहां एक गुलामी का ढांचा खड़ा कर दिया गया था। यदि उसी समय एकजुट होकर प्रतिकार हुआ होता, तो 1528 में अयोध्या में वही दुस्साहस दोहराने की हिम्मत कोई नहीं करता। हम बंटे थे, इसलिए कटे थे: सनातन धर्मावलंबी कभी मौन नहीं रहा, न ही पूरी तरह चुप रहा। समस्या यह थी कि समाज विभाजित और बंटा हुआ था। बल, बुद्धि या वैभव की कमी नहीं थी। सब कुछ था, कमी थी तो केवल एकता की। हम बंटे थे और इसलिए कटे थे। हिंदू-सिख ही नहीं, भारत भी कटा था: 14 अगस्त 1947 को, आजादी से एक दिन पहले, केवल हिंदू और सिख ही नहीं कटे थे, बल्कि भारत भी विभाजित हुआ था। उस घटना के लिए कोई जवाबदेही लेने को तैयार नहीं था, क्योंकि कुछ लोगों को केवल सत्ता चाहिए थी। फिर भारत के खिलाफ साजिश चल रही: भारत के खिलाफ एक साजिश चल रही है, उससे सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। भारत गुलाम क्यों हुआ? दो ही कारण थे- अंतरविरोध और छल। यानी आपसी अंतरविरोध। जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर। फेक अकाउंट बनाकर गाली दिलवाएंगे: आज जिनकी चिल्लाहट ज्यादा चल रही है, ये जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटेंगे। भाषा के नाम पर बांटेंगे। फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फेक अकाउंट बनाकर एक जाति को दूसरी जाति को गाली दिलवाएंगे। आपस में लड़ाएंगे। जब कभी दंगे होंगे, तो दंगाइयों को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित भी करेंगे। ये वही लोग हैं। उनसे सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जो गलतियां अतीत में हुई हैं, उन गलतियों की पुनरावृत्ति होने की आवश्यकता न पड़े। हर बार कोई न कोई मंथरा बाधा डालती रही: यह हिंदू समाज की त्रासदी रही है। जब-जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का अवसर आया। कोई न कोई मंथरा बनकर बाधा डालने की कोशिश करता रहा। आज भी कुछ लोग अयोध्या और श्रीराम जन्मभूमि को निशाना बना रहे हैं। सनातन धर्म के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। राम का नाम जपने वाला हर व्यक्ति रामभक्त नहीं हो सकता। बजरंगबली कालनेमि को पहचानते हैं। आज रामभक्तों को भी ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी। सपा मथुरा में कंस की मूर्ति लगाने की बात करती है: मथुरा-वृंदावन के विकास की बात सामने आई। समाजवादी पार्टी की ओर से भगवान कृष्ण की बजाय कंस की मूर्ति लगाने जैसी टिप्पणी की गई। इससे अधिक उम्मीद भी उनसे क्या की जा सकती है। इससे पहले सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी, फिर श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। दिगंबर अखाड़ा पहुंचे। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे महंत रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि दी। मंच पर पहुंचने पर साधु-संतों ने सीएम का स्वागत किया। योगी ने संतों से आशीर्वाद लिया। सीएम योगी के कार्यक्रम की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘ये हमको काटेगा, इसकी इतनी हिम्मत’:बाराबंकी में कोबरा ने युवक को 3 बार डसा, फिर भी नहीं डरा; मारकर दांत से काटने की कोशिश
    Next Article
    चारबाग-हजरतगंज में झमाझम बारिश:UP-T20 लीग को लेकर इकाना में पिच पर कवर्ड, अगले 3 दिन बारिश का येलो अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment