Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘ये हमको काटेगा, इसकी इतनी हिम्मत’:बाराबंकी में कोबरा ने युवक को 3 बार डसा, फिर भी नहीं डरा; मारकर दांत से काटने की कोशिश

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शराब के नशे में एक युवक कोबरा से भिड़ गया। सांप ने युवक को तीन बार डसा। इसके बाद भी युवक ने सांप को नहीं छोड़ा। उसे हाथ की कलाई में लपेट लिया। सांप युवक को काटता रहा, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। सांप को मार डाला फिर उसे मुंह से काटने की कोशिश की। पड़ोसी युवक से सांप को छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। एक तरफ से 4-5 लोग सांप को घसीट रहे थे, दूसरी तरफ से युवक। वह गुस्से में बड़बड़ा रहा था…इसकी इतनी हिम्मत कि ये मुझे डसेगा। घटना गुरुवार शाम 8 बजे की है, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… पड़ोसी के घर निकला कोबरा मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बैरानामऊ मंझारी गांव में संजय (35) पुत्र सोनेलाल परिवार के साथ रहता है। परिवार में दो बच्चों के अलावा मां-पिता और बहन हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है। युवक किसान है। गुरुवार रात करीब 8 बजे पड़ोसी चंदर यादव के घर पर कोबरा सांप निकल आया था। सोनेलाल शराब के नशे में पहुंचा और सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगा। सांप ने उसे तीन बार डस लिया। मरा सांप हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा इसके बाद भी संजय नहीं माना और सांप को पकड़ लिया और डंडे से कूचकर मार डाला। मरे हुए सांप को हाथ में लेकर घर के आसपास घूमने लगा। उसे इस तरह घूमते देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे रोका और इलाज कराने की सलाह दी। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय की बहन रेखा और कुछ ग्रामीण संजय से सांप को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह छोड़ने को तैयार नहीं है। मरे हुए सांप को काटने की कोशिश नशे की हालत में संजय बार-बार कह रहा था, ‘ये हमको काटेगा, इसके इतनी हिम्मत।’ लोग समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। संजय ने मरे हुए सांप को दांत से काटने की कोशिश तक की। ग्रामीणों ने कोबरा होने की पुष्टि की ग्रामीणों के अनुसार, सांप की लंबाई करीब साढ़े तीन फीट थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेर बहादुर, रामचंदर, आरके चौहान, रामलखन, बैठू और सूबेदार समेत अन्य लोगों ने सांप को कोबरा बताया। युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे शांत कराया। सांप के तीन बार डसने के बाद भी संजय हॉस्पिटल जाने को तैयार नहीं था। एक घंटे बाद सीएचसी पहुंचा, डॉक्टरों ने घर भेजा सांप के डसने के करीब एक घंटे बाद घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को हुई। इसके बाद ग्राम प्रधान ने आनन-फानन में युवक को उसके परिजनों के साथ सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज चढ़ाया। हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि सांप के डसने के बाद इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। सांप के डसने पर बिना समय गंवाए तत्काल हॉस्पिटल जाना चाहिए। युवक की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया था। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… सीतापुर में कार में बैठे-बैठे टीचर की मौत:पत्नी लिपटकर रोई, बेटी चिल्लाते हुए बोली- पापा उठिए, घर चलिए सीतापुर में एक सरकारी टीचर की कार में बैठे-बैठे मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट में उनका शव मिला। कार का गेट खुला हुआ था। काफी देर तक कार खड़ी देखकर आसपास के दुकानदारों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा और आवाज दी। शरीर को हिलाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- 1947 कत्लेआम के सपा-कांग्रेस दोषी:मोदी जैसा पीएम होता तो कोई भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाता
    Next Article
    मौलवी पर भड़के योगी, पूछा- गाय को पशु क्यों कहा?:बोला- साहब गलती हो गई; अयोध्या में सीएम ने सुनाई कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment