Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मण्डलायुक्त ने उद्यमियों संग की बैठक, अधूरे काम निपटाने के:लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई, औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर समीक्षा

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने किया। बैठक में कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने की प्रगति की समीक्षा की गई। यूपीसीडा के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र (साइट-1 से 5) के लिए एसटीपी का अनुमान उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है और इसे शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। एसटीपी के अनुमान को पीएफडीए में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जल निगम (नगरीय) ने यह भी जानकारी दी कि दादा नगर, अपट्रान स्टेट और बजरंगबली औद्योगिक क्षेत्र के लिए अनुमान शीघ्र तैयार किया जाएगा। दादानगर सब-स्टेशन के लिए भूमि चिन्हांकन के संबंध में केस्को के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सब-स्टेशन की स्थापना जल्द की जानी चाहिए। फजलगंज क्षेत्र के चक-84 में सीवर लाइन के अधूरे काम को जल्द पूरा करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए। एलएमएल चौराहे से भौंती बाईपास तक ग्रीन बेल्ट विकसित करने के संबंध में कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता को कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। रूमा औद्योगिक क्षेत्र की जल निकासी की समस्या को लेकर नगर निगम को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया। मण्डलायुक्त ने बताया कि बांध तोड़कर सिंचाई करने से जल प्रवाह बाधित हो रहा है। इस समस्या पर मण्डलायुक्त ने यूपीसीडा, पुलिस और नगर निगम की एक संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। दादा नगर से विजय नगर की ओर जाने वाली लेन को मोटरेबल बनाने के संबंध में जल निगम ने जानकारी दी। बताया गया कि 95 मीटर मार्ग पर पेयजल पाइपलाइन कार्य के लिए पुलिस विभाग से ट्रैफिक डायवर्जन की एनओसी प्रक्रियाधीन है। एनओसी मिलते ही यह कार्य एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। पनकी अग्निशमन केंद्र के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया दूसरे चरण में है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त कर वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले निर्माण कार्य पूरा कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में किसान आत्महत्या मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी निलंबित:चकबंदी में अनियमितता से परेशान किसान ने किया था सुसाइड
    Next Article
    लखनऊ में दो दिवसीय नवप्रवर्तक महोत्सव शुरू:रमेश चंद्र ने किया उद्घाटन, 1200 से अधिक आगंतुक पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment