Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेनका गांधी के बयान पर जैन समाज का विरोध:धर्म जागृति युवा संस्थान ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

    1 day ago

    1

    0

    बागपत में धर्म जागृति युवा संस्थान के सदस्यों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मेनका गांधी द्वारा दिगंबर जैन मुनियों की पवित्र पिच्छी और जैन धर्म के संबंध में दिए गए कथित बयान पर गहरा विरोध जताया। ज्ञापन में कहा गया है कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत 'अहिंसा परमो धर्मः' है। इसमें मेनका गांधी द्वारा 15 लाख मोरों की हत्या संबंधी लगाए गए आरोपों को निराधार और तथ्यों से परे बताया गया। संस्थान का कहना है कि ऐसे बयानों से करोड़ों जैन अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने पूज्य दिगंबर जैन मुनियों के प्रति सार्वजनिक रूप से अपनाई गई भाषा और व्यवहार को अनुचित एवं असम्मानजनक बताया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और उनके संतों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। संस्थान ने जिलाधिकारी के माध्यम से मेनका गांधी से सार्वजनिक क्षमा-याचना कराने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में किसी भी धर्म या उसकी धार्मिक परंपराओं के संबंध में बिना पर्याप्त तथ्यों के ऐसे बयान न दिए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वाले सदस्यों में धर्म जागृति युवा संस्थान, बागपत के विकास जैन, यश जैन, निमित जैन, ऋषभ जैन, अरिहंत जैन और शौर्य जैन शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित मिश्रा बने भाजयुमो यूपी प्रदेश अध्यक्ष:भाजयुमो जिलाध्यक्ष बोले- प्रतापगढ़ से पहली बार किसी कार्यकर्ता को मिला बड़ा पद
    Next Article
    नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण:स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा, सीएमओ ने 3 दिन में मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment