Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को यहां मुनक नहर पर बनाए गए छठ घाट का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। नवीन ने आरोप लगाया कि यहां की पूर्व की सरकारें अपने लिए “शीशमहल” बनवाने में लगी थीं जबकि उन्हें यमुना नदी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की कोई चिंता नहीं थी। नवीन ने यहां उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि पूर्व में कुछ लोगों ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े किए थे।दिल्ली सरकार के एक बयान के मुताबिक, नवीन ने उत्तर दिल्ली के शालीमार बाग में सिंगलपुर रोड पर प्रेम बाड़ी पुल के पास मुनक नहर के दोनों ओर 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री एवं अन्य लोग मौजूद थे। बयान में कहा गया है कि 115.29 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट के विकास की यह पहल राजधानी में छठ पूजा के लिए बेहतर और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस परियोजना में छठ घाट का निर्माण, दोनों किनारों पर सर्विस रोड, पुलों का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण तथा नहर के सौंदर्यीकरण सहित कुल सात प्रमुख विकास कार्य शामिल हैं। नवीन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “यहां (दिल्ली) पूर्व की सरकारें अपने लिए“शीशमहल” बनवाने में लगी थीं। उन्हें यमुना नदी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की कोई चिंता नहीं थी।वे गरीबों के पैसे से सिर्फ अपने लिए शीशमहल खड़े कर रही थीं।” भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के आधिकारिक निवास 6, फ्लैग रोड बंगले को ‘शीशमहल’ कहती है। पार्टी का आरोप है कि इसके पुन:निर्माण पर काफी पैसा खर्च किया गया था। पार्टी ने 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था।नवीन ने कहा, “ लेकिन आज हमारी सरकार गरीबों तक आयुष्मान योजना से लेकर आवास तक, हर बुनियादी सुविधा पहुंचाने का काम कर रही हैं। साथ ही, यमुना नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही हैं।” उन्होंने दावा किया, “ एक समय था, जब भारतीय सनातन परंपराओं और संस्कृति पर सवाल उठाए जाते थे। यहां तक कि कुछ लोगों ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए।ऐसे लोग गंगा मैया, यमुना मैया और छठी मैया की महिमा को क्या समझेंगे? उनके लिए ये महज नदी का जल और पोखर हो सकते हैं, लेकिन हमारे लिए यह आस्था, पूजा और आराधना का विषय है।” भाजपा प्रमुख ने छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शुद्धता, पवित्रता, अनुशासन और सामूहिकता का पर्व है जिसमें अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य, दोनों को अर्घ्य देकर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। उन्होंने कहा कि छठ का महापर्व समाज को एकजुट करता है और इस दौरान ऊंच-नीच तथा भेदभाव की दीवारें समाप्त हो जाती हैं।नवीन ने कहा कि पूर्वांचल और बिहार के लोग अपने श्रम और समर्पण से देश के विभिन्न राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने यहां छठ घाट विकसित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, लेकिन दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया।। मुख्यमंत्री ने मुनक नहर परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना के तहत नहर के दोनों ओर 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है जहां श्रद्धालुओं के लिए शानदार सीढ़ियां, लाइट व्यवस्था, पार्क और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।उन्होंने पूर्वांचल समाज को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली में इस बार छठ महापर्व का आयोजन पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं विभिन्न घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ छठ पर्व मनाएंगी और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगी। उन्होंने छठी मैया से सभी व्रतियों, दिल्लीवासियों और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।मल्होत्रा ने कहा कि यह घाट केवल छठ महापर्व के आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि पूरे वर्ष दिल्लीवासियों के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। बयान में यह भी कहा गया है कि छठ पूजा के साथ दुर्गा पूजा और गणेश पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी व्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी
    Next Article
    PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment