Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनौना धाम से अपहृत डेढ़ वर्षीय मासूम सकुशल बरामद:आंवला के चर्चित अपहरणकांड का खुलासा, पुलिस की घेराबंदी में घायल हुए दोनों आरोपी, सिपाही भी हुआ जख्मी

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के आंवला थाना क्षेत्र स्थित विश्व विख्यात मनौना धाम में 24 मई को हुई डेढ़ वर्षीय बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों अपहर्ताओं के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हुआ है। अपहृत बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था मासूम घटना का विवरण देते हुए रमन पुत्र रविन्द्र, निवासी ड्ढरिया असगुणा (थाना उसैत, बदांयू) ने बताया कि वह मनौना धाम में सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त है। 24 मई की सुबह करीब 10:30 बजे उसके तीन बच्चे मंदिर परिसर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे सड़क की ओर चले गए। कुछ देर बाद दो बच्चे तो वापस लौट आए, लेकिन डेढ़ वर्षीय छोटा बच्चा गायब था। मासूम के गायब होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर थाना आंवला में धारा 137(2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी की पांच टीमों ने बिछाया जाल बच्चे की बरामदगी को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में सर्विलांस सेल, एसओजी (SOG) और आंवला पुलिस की पांच संयुक्त टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया। साथ ही, डंप डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाला गया। गहन तकनीकी जांच के बाद दो अज्ञात आरोपियों की संलिप्तता प्रकाश में आई, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें शुरू की। फुलासी तिराहे पर हुई मुठभेड़ 26-27 मई की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरणकर्ता बच्चे को बाइक से दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। वे फुलासी होते हुए गुजरने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम फुलासी तिराहे के पास सघन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर दो व्यक्ति एक बच्चे के साथ आते दिखे। पुलिस ने टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ी में बाइक फिसल गई और बच्चा पास की झाड़ियों में गिर गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सोमपाल ने साहस का परिचय देते हुए झाड़ियों से बच्चे को अपनी सुरक्षित गिरफ्त में ले लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। इस मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल कौमिश कुमार को गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही ढेर हो गए। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक चिट्ठा खंगाला जा रहा पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम योगेश कन्नौजिया 28 वर्ष, निवासी धौवेला, थाना गड़िया रंगीन, शाहजहांपुर और पवन चंदेल 25 वर्ष, निवासी कस्बा व थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर बताए हैं। उनके पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस, तथा अपहरण में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। घायल बदमाशों और सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। एसपी साउथ का बयान एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि मनौना धाम से बच्चे के अपहरण की घटना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। एसएसपी के निर्देशानुसार गठित पांचों टीमों ने 48 घंटे के भीतर अथक प्रयास कर मासूम को सकुशल बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया, जिसमें हमारा एक जवान भी घायल हुआ है। हमने दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बदमाशों का पुराना रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है ताकि उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-बिहार में तेल की खोज सिर्फ 'हाइप':देहरादून में ONGC अधिकारी बोले- गंगा बेसिन नहीं, अंडमान में भारत का सबसे बड़ा तेल-गैस मिशन
    Next Article
    भीटी में लगी भीषण आग:ग्रामीणों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक संभाला मोर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment