Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीटी में लगी भीषण आग:ग्रामीणों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक संभाला मोर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    भीटी में मंगलवार की देर रात अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीण पानी, मिट्टी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गए। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग एकजुट होकर आग बुझाने में नहीं लगते, तो आसपास के घरों और फसलों को भारी नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी लापरवाही के कारण लगी हो सकती है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। मौके पर दिग्विजय सिंह, सुनील यादव, राजन शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह और नवनीत सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनौना धाम से अपहृत डेढ़ वर्षीय मासूम सकुशल बरामद:आंवला के चर्चित अपहरणकांड का खुलासा, पुलिस की घेराबंदी में घायल हुए दोनों आरोपी, सिपाही भी हुआ जख्मी
    Next Article
    सहारनपुर में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग:लकड़ी गोदाम से उठा धुएं का गुब्बार, 4 शोरूम को चपेट में लिया; 2 घंटे में काबू पाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment