Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में डिलीवरी के 22 दिन बाद महिला की मौत:आगरा के दो अस्पतालों के डॉक्टरों पर केस, शव रखकर सड़क जाम

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के राधा नगर निवासी प्रदीप की पत्नी कल्पना को 3 फरवरी 2026 को प्रसव के लिए जीवन धरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के लिए 35 हजार रुपए तय हुए थे, जिसमें से 15 हजार रुपए पहले ही जमा करा दिए गए थे। परिवार का कहना है कि सामान्य प्रसव की बात कही गई थी, लेकिन डिलीवरी के बाद अचानक हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ी तो आगरा रेफर, साढ़े तीन लाख खर्च स्थिति गंभीर होने पर कल्पना को आगरा रेफर कर दिया गया। वहां श्री कृष्णा हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज चला। परिजनों के मुताबिक इलाज पर करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हो गए, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां लगातार 22 दिन तक उपचार चला। 22 दिन बाद तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम लंबे इलाज के बावजूद कल्पना की जान नहीं बचाई जा सकी। डिलीवरी के 22 दिन बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान और बाद में लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से यह दुखद परिणाम सामने आया। शव रखकर प्रदर्शन, सड़क जाम मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर मैनपुरी पहुंचे और जीवन धरा हॉस्पिटल के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश दी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद जाम खोला गया। दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों पर मुकदमा पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जीवन धरा हॉस्पिटल, मैनपुरी और श्री कृष्णा हॉस्पिटल, आगरा के संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सीय अभिलेखों, उपचार की प्रक्रिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत के पीछे चिकित्सीय लापरवाही थी या अन्य कोई कारण।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में युवक की हत्या में महिला सहित तीन गिरफ्तार:बकरी घर में घुसने के विवाद में हुई थी वारदात, लाठी बरामद
    Next Article
    'सलीम खान की तबीयत में सुधार हो रहा है':आमिर खान ने हेल्थ अपडेट दी, दूसरी बार सलमान के पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment