Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवक की हत्या में महिला सहित तीन गिरफ्तार:बकरी घर में घुसने के विवाद में हुई थी वारदात, लाठी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में बकरी के विवाद से शुरू हुई कहासुनी अब हत्या में बदल गई। पुलिस ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। मृतक के परिजनों ने आरोपी पकड़ने के लिए सड़क जाम कर हंगामा किया था। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की गई और तीनों को जेल भेज दिया गया। बीती 20 फरवरी को हुआ विवाद, गंभीर घायल हुए थे शत्रोहन जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को ग्राम रहीमपुर मढ़िया में बकरी के दूसरे पक्ष के घर चले जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। यह झगड़ा मारपीट में बदल गया। इस दौरान प्रथम पक्ष के जगन्नाथ के पुत्र शत्रोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 22 फरवरी 2026 को शत्रोहन की मृत्यु हो गई। पुलिस कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई हत्या में प्रयुक्त लाठी प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सौमेन्द्र पुत्र परमेश्वर, सतीश पुत्र परमेश्वर और अभियुक्ता संतोषी पत्नी सतीश, सभी निवासी ग्राम रहीमपुर मढ़िया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अदद लाठी बरामद की गई है। लाठी मिलने के बाद मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को 5 साल की जेल:संभल में पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा, 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    मैनपुरी में डिलीवरी के 22 दिन बाद महिला की मौत:आगरा के दो अस्पतालों के डॉक्टरों पर केस, शव रखकर सड़क जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment