Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में घर में घुसकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला:कुल्हाड़ी और खटिया की पाटी से वार कर पति का सिर फोड़ा, एसपी से शिकायत

    15 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना जलालपुर मानपुरहसी गांव की है। गांव निवासी स्नेहलता पत्नी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 फरवरी 2026 की शाम करीब साढ़े तीन बजे पंकज, अंशु उर्फ टीटी, अनिल और पुष्पा सहित अन्य लोग उनके घर आए। आरोप है कि आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो सभी आरोपी जबरन घर में घुस गए और उसके पति राजकुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी और खटिया की पाटी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे राजकुमार का सिर फट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल राजकुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद बेवर थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन केवल धारा 115(2), 352, 351(3) और 118(1) बीएनएस के तहत ही रिपोर्ट लिखी। उनका कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हत्या के प्रयास सहित अन्य कड़ी धाराएं लगाई जानी चाहिए थीं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मुकदमे में उचित धाराएं जोड़ने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बुजुर्ग का शव फांसी पर लटका मिला:परिजनों ने पुलिस-प्रधान पर जताई नाराजगी, जांच की मांग
    Next Article
    सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर जुर्माना:एसडीएम कार्यालय के सामने युवक का 500 रुपये का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment