Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर जुर्माना:एसडीएम कार्यालय के सामने युवक का 500 रुपये का चालान

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सार्वजनिक स्थान पर थूकने के आरोप में एक युवक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई सदर एसडीएम कार्यालय के सामने हुई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सदर तहसील परिसर में हुई। दिनेश नामक युवक ने एसडीएम कार्यालय के पास थूक दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के इस कृत्य का विरोध किया, जिसके बाद युवक उनसे बहस करने लगा। सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और दिनेश पर 500 रुपये का चालान काटा। एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से साफ-सफाई का ध्यान रखने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में घर में घुसकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला:कुल्हाड़ी और खटिया की पाटी से वार कर पति का सिर फोड़ा, एसपी से शिकायत
    Next Article
    कानपुर में किरायेदारों के विवाद में लाठी-रॉड से हमला:4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, मकान मालिक ने दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment