Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में पिकअप सवार बदमाशों का आतंक:पिकअप से उतरते ही बोलेरो चालक पर बरसाए लाठी डंडे, CCTV आया सामने

    14 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के नवीन मंडी स्थल में दिनदहाड़े एक बोलेरो चालक पर हमला किया गया। पिकअप सवार बदमाशों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजीव गांधी नगर निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से अपनी बोलेरो कार से नवीन मंडी स्थल पहुंचे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप आकर रुकी। पिकअप से कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर उतरे और आशीष की ओर बढ़े। इससे पहले कि आशीष कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और उनकी बोलेरो गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बदमाशों ने आशीष के गले से सोने की चेन भी छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित आशीष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आशीष नामक युवक मंडी में आया था, जहां पिकअप सवार कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और उसके आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में तिलक समारोह में युवक ने की हर्ष फायरिंग:लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की
    Next Article
    बदायूं 14 दिन में 17 चोरी की वारदातें:फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment