Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में सपा की मासिक बैठक संपन्न:जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनाव पर कार्यकर्ताओं को मजबूत रहने को कहा

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष आलोक शाह ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर मजबूत रहने का निर्देश दिया। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और नेता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी मृदुल यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष आलोक शाह ने आगामी जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने बताया कि इन चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। शाह ने 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति पर जोर देते हुए कहा कि इससे समाज के हर वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा और खुशहाली आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती के प्रभाकर वर्मा ने दूसरी बार UPSC पास की:किसान के बेटे को 688वीं रैंक मिली, कहा- पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी रखें
    Next Article
    ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत:हाथरस में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment