Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत:हाथरस में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान हमीरपुर के मंगरोड निवासी 35 वर्षीय अखिलेश पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। अखिलेश अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मुरसान में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। यह घटना मुरसान कस्बे से आगे ब्लॉक रोड पर हुई, जब अखिलेश देर रात सड़क पर पैदल जा रहा था। एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों में छाया मातम अस्पताल में इलाज के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। यह लोग हमीरपुर से यहां मजदूरी करने के लिए आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में सपा की मासिक बैठक संपन्न:जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनाव पर कार्यकर्ताओं को मजबूत रहने को कहा
    Next Article
    पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर राजमिस्त्री ने किया सुसाइड:शराब को लेकर पत्नी से की लड़ाई, सुबह कमरे में लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment