Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत:महिला का चेहरा कटकर अलग, बच्चे का निचला हिस्सा गायब, पिता गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच में बाइक पर सवार होकर जा रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाइक की पिछली सीट पर बैठी मां और उसके 2 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहा पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के नीचे पेट्रोल टैंक के लोहे से महिला का आधा चेहरा कटकर पूरा अलग हो गया और करीब आधा फिट दूर जा गिरा। वहीं बच्चे के पेट पर से पहिया गुजरने के कारण उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। निचला हिस्सा रोड पर पूरी तरह से चिपटा हो गया। घटना होते ही राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया, जबकि चालक फरार हो गया। मां-बेटे की हालत देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। बच्चा निचला हिस्सा गायब होने के बावजूद जिंदा था और बुरी तरह रो रहा था। लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया, मां को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर घायल पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर बहराइच-नानपारा इंटरनेशनल हाइवे पर मटेरा थाना क्षेत्र की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) दो दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) और दो साल के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा गांव में गए हुए थे। बुधवार सुबह सोनू, पत्नी और बच्चे को बाइक से लेकर अपने घर लौट रहे थे। बहराइच-नानपारा इंटरनेशनल हाइवे से होकर जा रहे थे। मटेरा चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 22 T 4876) ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोनू तो दूसरी ओर गिरा, पर मंगला और शिवा ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। मंगला का चेहरा ट्रक के पेट्रोल टैंक में फंस गया और आधा कटकर पूरी तरह अलग हो गया। वहीं दो साल के शिवा का शरीर का निचला हिस्सा पहिए तले कुचल कर पूरी तरह गायब हो गया। 50 मीटर पर चौकी, तत्काल पहुंची पुलिस हादसे के बाद ट्रक का चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिस जगह यह घटना हुई, वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी थी। राहगीरों की भीड़ जुटी देख पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को तुरंत रिसिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने मंगला को मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में शिवा की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सोनू निषाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन साल पहले शादी, 15 दिन पहले दिल्ली से लौटा था परिजनों ने बताया- सोनू दिल्ली-पंजाब में मजदूरी करता है। करीब 15 दिन पहले ही घर आया था। सोनू और मंगला की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। शिवा उनका इकलौता बेटा था। सोनू अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ट्रक कब्जे में, कानूनी कार्रवाई जारी- थाना प्रभारी मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया- दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बुलंदशहर में सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा...4 मजदूर दबे:2 की मौत, रोड पर पड़ी रोड़ी पर फिसलने से एक्सल रॉड टूटी बुलंदशहर में सड़क निर्माण कार्य में लगा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर में सवार 4 मजदूर दब गए। मौके पर भगदड़ मच गई। साइट पर मौजूद मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। शेष दो की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में ऑटो पलटा, एक की मौत:4 का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मारी
    Next Article
    श्रावस्ती में सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला, लूट:नकाबपोश बाइक सवारों ने सोने के जेवर लूटे, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment