Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में यातायात नियम तोड़ने पर 105 वाहनों के चालान:नो-एंट्री में घुसे 40 ई-रिक्शा और ऑटो-टेंपो पर कार्रवाई, 2.5 लाख जुर्माना

    5 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 11 मार्च 2026 को नो-एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले 40 ई-रिक्शा और ऑटो-टेंपो पर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 105 वाहनों का चालान किया गया और 2 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना था। शहर के अंदर और ईशान नदी क्षेत्र में स्थित नो-एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले ई-रिक्शा और ऑटो-टेंपो पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनके खिलाफ 40 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट के 50 चालान और अन्य धाराओं में 55 चालान किए गए। कुल मिलाकर 105 चालान किए गए, जिसमें 5000 रुपये नकद समन शुल्क और 2 लाख 50 हजार रुपये अन्य जुर्माने के रूप में वसूले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की रस्मों के बीच जीजा ने की चोरी:जयमाल की रस्में चल रही थीं, लॉकर तोड़कर लाखों कैश ले गए; FIR
    Next Article
    राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने सुनी महिलाओं की समस्याएं:50 से अधिक मामलों की सुनवाई,अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment