Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा मजदूरी भुगतान पर कांग्रेस का विकास भवन घेराव:15 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    1 day ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जनपद में मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी और संविदा कर्मियों के लंबित मानदेय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार, 17 मार्च को विकास भवन का घेराव किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित यह ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा गया। इसमें मनरेगा श्रमिकों की लंबित मजदूरी और ग्राम रोजगार सेवकों समेत अन्य संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मजदूरों को लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले गरीब मजदूर कई महीनों से अपनी मेहनत की कमाई के इंतजार में हैं, जिससे उनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। संविदा कर्मियों को भी समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी स्थिति लगातार खराब हो रही है। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का हक रोकना सीधे तौर पर गरीबों के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा और सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन भी होगा। इस प्रदर्शन में रियाज़ मनिहार, राजन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोरोना के बाद पहली बार हाईकोर्ट में होली मिलन:इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का आयोजन, 35 हजार लोग हुए शामिल
    Next Article
    प्रयागराज के 3379 परिवारों को आवास योजना की पहली किस्त:CM का सिंगल क्लिकः 900 करोड़ ट्रांसफर, हजारों परिवार लाभान्वित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment