Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा मजदूरों को 8 माह से नहीं मिली मजदूरी:कांग्रेसियों ने विकास भवन पर प्रदर्शन कर सरकार पर लगाया आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास भवन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा मजदूरों की लगभग आठ महीने की मजदूरी का भुगतान नहीं कर रही है, जिससे गरीब परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश की आर्थिक, ऊर्जा और सुरक्षा नीतियों को प्रभावित करने वाले फैसले बाहरी दबाव में लेने का भी आरोप लगाया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब और मजदूर विरोधी है, जिसकी नीतियों से आमजन प्रभावित हो रहे हैं। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर मजदूरों का मेहनताना रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और युवाओं की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे और कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से कई जनविरोधी नीतियों को लागू करने की कोशिश की गई है, जिसके खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, गुलाबचंद पांडेय, शशिभूषण दुबे ‘पथिक’, किसान कांग्रेस के संजय दुबे, रमेश प्रजापति, अर्चना चौबे, राजधार दुबे, अंकुर श्रीवास्तव, जनार्दन पांडेय, शकील अहमद खान, इस्तियाक अंसारी, प्रमोद गुप्ता, मधु सैलानी, तुलसीदास गुप्ता, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजेश मिश्रा, ज्योति राम, रविशंकर तिवारी, डॉ. दिनेश चौधरी, अमिताभ पांडेय, रामनाथ दुबे, अमरनाथ पांडेय, अश्वनी दुबे, संतोष यादव, अनुज मिश्रा, विजय दुबे, राकेश त्रिपाठी, विवेक सिंह, कैलाश प्रजापति, नरेश चौधरी, रोशन अंसारी, जैकी कोल, देवराज पटेल, नरेंद्र ठाकुर, संजय भारती, पंकज पटेल, संतोष मौर्य, राजकुमार पटेल, राजू भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा हाईटेक सिटी परियोजना में घोटाले का आरोप:किसानों ने DM को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की
    Next Article
    कल्याणपुर में गांजा तस्कर अरेस्ट:एक किलो देशी और 100 ग्राम अमेरिकन गांजा बरामद, एक बाइक जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment