Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनावती मार्ग के इलाकों में 7 दिन से जलभराव:बारिश के पानी को निकालने को लगया मोटर पंप, 72 घंटे से लगतार चल रहा है राहत नहीं

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर के मैनावती मार्ग स्थित मकड़ी खेड़ा इलाके में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां पिछले करीब एक सप्ताह से 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। इसी से सटे बालाजीपुरम और गुप्ता सोसाइटी में भी हालात खराब हैं। कई परिवार घरों में कैद हैं। लोगों को जरूरी काम के लिए गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। केवल इन तीन इलाकों की बात की जाए तो यहां करीब 700 से ज्यादा मकान इस जलभराव से प्रभावित हैं, इनमें रहने वाली 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। 3 दिन से 24 घंटे पंप चल रहा, फिर भी पानी नहीं निकला मकड़ी खेड़ा में जलभराव का निरीक्षण अधिकारियों और विधायक ने भी किया था। इसके बाद पिछले तीन दिनों से लगातार पंप मोटर लगाकर पानी निकालने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 24 घंटे पंप चलने के बावजूद जलभराव की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। लोगों के मुताबिक, एक तरफ से पानी निकालकर दूसरी तरफ सड़क पर ही भर दिया जा रहा है। इससे मैनावती मार्ग पर भी पानी भर गया है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, घर से निकलना भी मुश्किल स्थानीय निवासी अमित टंडन ने बताया कि इलाके में हालात बेहद खराब हैं। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। कई लोग जरूरी काम से भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी निकालने के नाम पर सिर्फ एक पंप लगाया गया है। एक तरफ से पानी खींचकर दूसरी तरफ सड़क पर डाल दिया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी आए, निरीक्षण किया और चले गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। घर से निकलने के लिए तख्त का सहारा जलभराव इतना ज्यादा है कि लोगों ने घरों से बाहर निकलने के लिए रास्तों में तख्त डाल रखे हैं। लोग इन्हीं तख्तों के सहारे पानी पार करके मुख्य सड़क तक पहुंच रहे हैं। कई दिनों से पानी भरा होने के कारण गंदगी और बदबू की समस्या भी बढ़ गई है। मगरमच्छ के वीडियो वायरल होने से दहशत इलाके में जलभराव के बीच बरसाती जानवरों का खतरा भी लोगों को सता रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले भी इन्हीं इलाकों में मगरमच्छ निकलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसे में कई दिनों से जमा पानी के बीच लोगों को जहरीले जीव-जंतुओं और अन्य बरसाती जानवरों का डर बना हुआ है। बड़ी इमारतों के बीच हजारों लोग पौश इलाकों के जलभराव में फंसे एक तरफ इलाके में बड़ी-बड़ी इमारतें और फ्लैट बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ हजारों लोगों की रिहायशी बस्ती में कई दिनों से पानी भरा है। समस्या को लेकर लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि पंप लगाकर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। पानी की निकासी के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे जलभराव पूरी तरह खत्म हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सारनाथ और मैदागिन बनेगा बनारसी स्ट्रीट फूड का हब:विश्वनाथ धाम मार्ग का चमकेगा हेरिटेज लुक, ​69.21 करोड़ का निगम, VDA और बीपीसीएल के बीच MoU
    Next Article
    सुबह बादल छाएंगे, दोपहर तक बारिश के आसार:हवा में नमी अधिक होने की वजह से उमस करेगी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment