Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह बादल छाएंगे, दोपहर तक बारिश के आसार:हवा में नमी अधिक होने की वजह से उमस करेगी परेशान

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दोपहर तक आंधी-पानी की संभावना 60 से 75 प्रतिशत तक बनी हुई है। बीच-बीच में हल्की बारिश होने से तापमान में राहत मिल सकती है, हालांकि हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है। बादलों की गर्जना के दौरान हवाओं की रफ्तार भी कुछ तेज हो सकती है। मानसून सक्रिय बारिश के लिए रहें तैयार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून फिलहाल सक्रिय है। इस सीजन में एक जून से सात सितंबर तक 834.4 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य से 57 प्रतिशत अधिक है। सामान्य तौर पर 532.7 मिमी बारिश होनी चाहिए। आज आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री पहुंचा सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। नमी अधिक होने के कारण लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा। सीएसए की ओर से सोमवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा में नमी अधिक रहने से दिनभर उमस का असर बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनावती मार्ग के इलाकों में 7 दिन से जलभराव:बारिश के पानी को निकालने को लगया मोटर पंप, 72 घंटे से लगतार चल रहा है राहत नहीं
    Next Article
    बिजनौर में खारी-झालू रेलवे फाटक आज 13 घंटे बंद रहेगा:सुबह 7 से रात 8 बजे तक ट्रैक की मरम्मत; दूसरे रास्ते से जाना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment