Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur: फेसबुक पोस्ट मामले में जमानत मिलने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

    9 hours ago

    3

    0

    इंफाल, दो अक्टूबर मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला के बारे में अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार 58 वर्षीय व्यक्ति ने जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पत्नी का आरोप है कि व्यक्ति पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों और ‘‘मीडिया ट्रायल’’ के कारण उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध थाने की पुलिस ने पाओनम धनेश्वर को 29 सितंबर को उसके फेसबुक पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया था और मामले की जांच जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद व्यक्ति को बुधवार दोपहर जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) में भर्ती कराया गया था और बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोपी की पत्नी वाई संगीता देवी ने कहा कि उनके पति ने ‘‘चरित्र और छवि को ठेस’’ पहुंचने के कारण जहर का सेवन कर लिया।उन्होंने अपने पति की आत्महत्या के लिए इंफाल पश्चिम जिले के नाओरिया पाखंगलकपा विधानसभा क्षेत्र की एक स्थानीय निवासी द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई ‘‘आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, मानसिक उत्पीड़न और बेबुनियाद आरोपों’’ को जिम्मेदार ठहराया। देवी ने उनके पति का ‘‘मीडिया ट्रायल’’ करने, सोशल मीडिया पर उन्हें अपराधी घोषित करने तथा उनके पति एवं उनके परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि इन्हीं सब चीजों से उन्हें ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाया गया’’। नाओरिया पाखंगलकपा निवासी महिला ने कथित तौर पर एक महिला को निशाना बनाने के लिए व्यक्ति की कड़ी निंदा की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gandhi Jayanti: PM Narendra Modi ने दी श्रद्धांजलि, खादी उत्पाद खरीदने का किया आह्वान
    Next Article
    Tamil Nadu में वोटर लिस्ट से छूटे लोगों और नए मतदाताओं के लिए चलेगा विशेष अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment