Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने 9,280 रुपये लौटाए:कटरा साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई राहत

    15 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कोतवाली कटरा थाना की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 9,280 रुपये वापस दिलाए हैं। इस कार्रवाई से पीड़ित को काफी राहत मिली। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणपुरम कॉलोनी, बरौंधा कचार निवासी सुनील कुमार शास्त्री ने कोतवाली कटरा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से सामान खरीदने के बाद क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दिया था। हालांकि, डिलीवरी के समय डिलीवरी बॉय ने उनसे 9,280 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए, जिससे वे साइबर ठगी का शिकार हो गए। शिकायत प्राप्त होने के बाद, मामले को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली कटरा साइबर सेल ने कार्रवाई की। सेल ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर समय रहते धनराशि को होल्ड कराया और 9,280 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। राशि वापस मिलने पर सुनील कुमार शास्त्री ने थाने पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने सलाह दी कि किसी भी भुगतान से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें और अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्रवाई में साइबर सेल टीम के प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रकाश सिंह और आरक्षी इरफान अंसारी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिविल कोर्ट में युवती के परिजनों ने युवक को पीटा:लड़की को लेकर हुआ था फरार, युवक के पिता ने 3 लोगों पर कराई FIR
    Next Article
    जालंधर चोरी कांड का आरोपी बिहार से गिरफ्तार:2,260 रुपए नगद नकद बरामद, देवरिया पुलिस कर रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment